प्योंगयांग. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने हाल ही
में अपने अंकल (फूफा) को मौत की सजा दी थी। अब इस मामले में अब दावा किया
गया है कि तानाशाह उन के अंकल को भूखे शिकारी कुत्तों का निवाला बनाकर
क्रूरतापूर्वक मारा गया था। चीनी न्यूज अखबार वेन वई पो के मुताबिक, 67
वर्षीय जेंग सोंग थाएक को भ्रष्टाचार और विश्वासघात के जुर्म में बड़ी
भयानक मौत दी गई है।
थाएक को उनके पांच साथियों के साथ नंगा करके 120 शिकारी कुत्तों के
पिंजरे में डाल दिया गया। इन कुत्तों को तीन दिनों तक भूखा रखा गया था।
अखबार ने दावा किया है कि कुत्तों को पांच लोगों को चट करने में सिर्फ एक
घंटे का समय लगा था। इस सजा को उत्तर कोरिया में क्वॉन जुई यानी कुत्तों
द्वारा दी गई मौत की सजा कहा जाता है।
उत्तर कोरिया के दूसरे नंबर के सबसे ताकतवार व्यक्ति थाएक को
विश्वासघात, भ्रष्टाचार, तस्करी और व्यभिचार जैसे संगीन अपराधों को दोषी
पाया गया था। इन सब बातों का जिक्र कोरियाई तानाशाह ने अपने नए साल के
राष्ट्र के नाम संदेश में भी किया था। उन के इस कदम की अंतरराष्ट्रीय
समुदाय ने कड़ी निंदा की थी।

No comments:
Post a Comment