दो दिन पहले भारत ने 65वां गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र दिवस समारोह
में हिस्सा लेने के लिए बतौर मुख्य अतिथि जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबे को
आमंत्रित किया गया था। समारोह से एक दिन पहले शिंजो और भारतीय
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आठ समझौतों पर दस्तखत किए। इनमें से आधे समझौते भारत को जापान द्वारा आर्थिक मदद के एवज में किए गए हैं।
खबरों के मुताबिक जापान द्वारा भारत को बाजार रेट से कम ब्याज दर पर
लोन और अनुदान मुहैया कराया जाएगा। इसकी 70 फीसदी राशि दिल्ली मेट्रो
प्रोजेक्ट के फेस थ्री में खर्च की जाएगी। दोनों देशों ने भविष्य में
संयुक्त नौसेना अभ्यास का भी फैसला लिया। भारत ने जापान को भारत-अमेरिका
मालाबार ज्वाइंट मिलिट्री ऑपरेशन में शामिल होने का न्यौता भी दिया।

No comments:
Post a Comment