Translate

Monday, January 13, 2014

SHEIKH HASINA SWORN IN AS BANGLADESH PRIME MINISTER: LATEST INTERNATIONA NEWS UPDATE IN HINDI

ढाका। शेख हसीना ने रविवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनी हैं। वैसे यह उनका तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले 1996 से 2001 के बीच भी प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-sheikh-hasina-sworn-in-as-bangladesh-prime-minister-4491951-NOR.html
 
 
राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने 66 वर्षीय हसीना सहित 49 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को बंगभवन में शपथ दिलाई। हसीना के साथ 29 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। 17 सांसदों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। दो सांसद उपमंत्री बने हैं।
 
पिछली सरकार में दीपू मोनी विदेश मंत्री, मोहीउद्दीन खान आलमगीर गृह मंत्री और सुरनजीत सेनगुप्ता बिना पोर्टफोलियो वाले मंत्री थे। इस बार तीनों को ही जगह नहीं दी गई है। शपथ लेने के बाद हसीना ने जनता से कहा, 'आप जानते हैं कि शेख हसीना किसी दबाव के आगे झुकती नहीं है। 
 
 
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

No comments:

Post a Comment