Translate

Thursday, January 16, 2014

OBAMAS FINALLY GETTING A SECRET DIVORCE FROM MICHELLE: LATEST INTERNATIONAL NEWS IN HINDI.

वाशिंगटन. अमेरिकी वेबसाइट नेशनल इन्क्वायरर ने राष्ट्रपति बराक ओबामा और पत्नी मिशेल के बीच चल रही खटपट का खुलासा कर पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। वेबसाइट ने दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की शोकसभा में ओबामा का डेनमार्क की प्रधानमंत्री थॉर्निग श्मिट के प्रति अति उत्साहित व्यवहार मिशेल को पसंद नहीं आया। 
 
 
 
वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि ओबामा के दिलफेंक व्यवहार और पत्नी से धोखेबाजी में व्हाइट हाउस भी शामिल था। यह भी माना जाता है कि हवाई द्वीप पर छुट्टियों के दौरान ओबामा और मिशेल में काफी तीखी बहस भी हुई थी। इसके बाद मिशेल को पता चला कि सीक्रेट सर्विस भी ओबामा की कारगुजारियों पर पर्दा डालती रही है।
 
ऐसा पहली बार नहीं है जब ओबामा-मिशेल के बीच अनबन की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। किसी भी लिहाज से यह खबर अमेरिका को स्तब्ध करने वाली है। ऐसी बहुत से वजहें हैं, जिनसे इस बात की पुष्टि होती है कि ओबामा-मिशेल के हंसते-खेलते परिवार में सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

No comments:

Post a Comment