पेरिस. सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर रविवार को
फ्रेंच आल्प्स पर स्कीइंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए। 44 साल के शूमाकर
की ब्रेन सर्जरी की गई जिसके बाद उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
पेरिस के ग्रनोबल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सेंटर में भर्ती शूमाकर
क्लीनिक में कोमा की अवस्था में पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के
लिए तुरंत ब्रेन सर्जरी की। उनकी देखरेख में लगे न्यूरोसर्जन मार्क पिनॉड
ने उनकी स्थिति नाजुक बताई है।
क्रिकेट स्टार सचिन तेंडुलकर के अच्छे दोस्त रहे शूमाकर ने पिछले साल
फॉर्मूला वन रेसिंग करियर को अलविदा कहा था। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध
इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित इंडियन ग्रांप्री उनके करियर की आखिरी रेस
थी।
शूमाकर उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने गरीबी से उठकर फॉर्मूला
वन जैसे महंगे स्पोर्ट में अपनी पहचान बनाई। फॉर्मूला वन में ऐसे उदाहरण
बिरले ही देखने को मिलते हैं। फुटबॉल या क्रिकेट में नाम कमाना फिर भी आसान
है, लेकिन रेसिंग वर्ल्ड में एंट्री करने के लिए भी मोटी रकम खर्च करनी
पड़ती है।

No comments:
Post a Comment