Translate

Friday, December 13, 2013

VIOLENCE AFTER OPPOSITION LEADER CONVICTED OF WAR CRIMES EXECUTED IN BANGLADESH.

ढाका. आम चुनावों के ठीक पहले युद्ध अपराध के दोषी कट्टरपंथी नेता अब्दुल कादिर मुल्ला को फांसी देने के बाद बांग्लादेश में स्थिति बिगड़ने लगी है। अभी तक देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक झड़पों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हई है। उधर, उत्‍त्‍र कोरिया में भी शासन के एक बड़े अफसर को देशद्रोह के आरोप में सजा-ए-मौत दी गई है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-violence-after-opposition-leader-convicted-of-war-crimes-executed-in-bangladesh-4462817-PHO.html
 
 
बांग्‍लादेश में मुल्ला की पार्टी  'जमात - ए- इस्लामी' ने फांसी दिए जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहवान किया है। प्रमुख विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सहयोगी 'जमात - ए- इस्लामी ने सरकार को इस फैसले का परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। 
 
हालांकि, काफी संख्या में लोगों ने फांसी दिए जाने का जश्न भी मनाया। लोग कोर्ट के फैसले के बाद जश्न मनाने सड़कों पर उतरे। 
 
फांसी के विरोध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मुल्ला को गुरुवार देर शाम फांसी दे दी गई थी। मुल्ला ने मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके तुरंत बाद मुल्ला को फांसी पर चढ़ाया दिया गया।
 

No comments:

Post a Comment