Translate

Friday, December 27, 2013

PAKISTAN PRIME MINISTER NAWAZ SHARIF NEWS IN HINDI

इस्लामाबाद. पाकिस्तान को भले ही आर्थिक मदद के लिए अमेरिका की ओर टकटकी लगानी पड़ती हो लेकिन यहां के नेता आर्थिक तौर पर काफी मजबूत हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-pak-pm-nawaz-sharif-is-a-billionaire-4476756-PHO.html
 
 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ देश के सबसे अमीर सांसद हैं । उनके पास 1.43 अरब रुपए की तो केवल कृषि भूमि है। इसके अलावा छह मिलों में शेयर और सात बैंकों में 12.6 करोड़ रुपए जमा हैं। उनकी पत्नी के पास 15 लाख रुपए के जेवर हैं। पाक में निर्वाचित प्रतिनिधियों की संपत्ति कुछ लाख रुपयों से लेकर अरबों रुपयों तक के बीच है। इनमें से कई नेता चीनी और कपड़ा मिलों के मालिक, जमींदार और व्यापारी हैं। शरीफ के पास टोयोटा लैंड क्रूजऱ 2010 मॉडल, मर्सेडीज़ बैंज़ 1973 और 1991 मॉडल गाडिय़ां भी हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग को इन नेताओं द्वारा दिए गए हलफनामों से निकल कर आई है। 
 

No comments:

Post a Comment