Translate

Thursday, December 12, 2013

INTERNATIONAL SPACE STATION COOLING SYSTEM FAILURE NEWS IN HINDI

न्‍यूयॉर्क. दुनियाभर के अंतरिक्ष यानों को पनाह देने वाले अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन में आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि इस स्‍पेस स्‍टेशन में लगे कूलिंग सिस्‍टम में खराबी आ गई है, जिससे उसे बंद करना पड़ा है। स्थिति ऐसे समय और गंभीर हो गई है, जबकि वहां छह अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। हालांकि नासा का कहना है कि स्‍पेस स्‍टेशन में मौजूद सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। नासा ने बताया कि इस समस्‍या से निपटने के लिए जल्‍द ही आपातकालीन स्‍पेस वॉक की जरूरत पड़ सकती है। इसका मतलब हुआ कि वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्री अपने अंतरिक्ष यान से बाहर निकलकर स्‍पेस स्‍टेशन के कूलिंग सिस्‍टम को ठीक करेंगे। 
 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-international-space-station-as-cooling-system-fails-4461808-PHO.html
 
 
अंतरिक्ष स्‍टेशन में इस साल ऐसी यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी 9 मई को यहां अमोनिया का रिसाव हो गया था, जिससे इसके कूलिंग सिस्‍टम पर असर पड़ा था। हालांकि दो दिन बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने स्‍पेस वॉक करके इसे सुधार दिया था।
 
दुनियाभर से अंतरिक्ष में जाने वाले यान इस स्‍टेशन से जुड़ते हैं और उसमें गए अंतरिक्ष यात्री अपने प्रयोगों को अंजाम देते हैं। इस समय अंतरिक्ष में जो यात्री मौजूद हैं उनमें दो अमेरिकी, तीन रूसी और एक जापानी है। नासा ने बताया कि शुरुआत जांच के बाद पता चला है कि 150 बिलियन डॉलर की बनी स्‍पेस लैब सही सलामत है। नासा के इंजीनियर्स अभी यह सही तरह से बताने की स्थिति में नहीं हैं कि इस खराबी का क्‍या कारण रहा। अंतरिक्ष स्‍टेशन को ठंडा रखने के लिए यहां कूलिंग की जरूरत होगी है। क्‍योंकि सूर्य से आने वाली गर्मी से यह लगातार गर्म होता रहता है। 

No comments:

Post a Comment