बीजिंग। चीन में एक महिला ने प्राथमिक स्कूल के 19 बच्चों को
चूहे मारने की दवा और खरपतवार नाशक केमिकल मिलाकर जहरीला दही खिला दिया।
बच्चों को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से
तीन की हालत गंभीर है।
स्थानीय मीडिया में आज प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक हुनान प्रांत के
लाउदी शहर में 34 वर्षीय एक महिला ने इन स्कूली बच्चों को घर लौटते समय यह
जहरीला दही दिया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को
गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने बच्चों को जहरीला दही देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस
को शक है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल जांच जारी है।

No comments:
Post a Comment