Translate

Thursday, January 30, 2014

COURT DISMISSES MUSHARRAF'S REVIEW PETITION OF JULY 3: LATEST INTERNATIONAL NEWS IN HINDI.


इस्लामाबाद. गुरूवार को सुप्रीमकोर्ट ने पूर्व प्रशासक जनरल परवेज मुशर्रफ की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। चीफ जस्टिस तस्सदुक जिलानी की अध्यक्षता वाली चौदह जजों की पीठ ने यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दी कि पुनर्विचार याचिका उचित कारणों पर आधारित नहीं है। याचिका में जो दलीलें दी गई हैं वे इस मामले पर लागू नहीं होती।

http://www.bhaskar.com/article/INT-court-dismisses-musharrafs-review-petition-of-july-3-2009-judgement-4507360-NOR.html


इससे पहले जनरल मुशर्रफ के एडवोकेट शरीफुद्दीन पीरजादा ने कहा कि देश में असंवैधानिक कदम पहले भी उठाये गये है। पीरजादा ने अपनी दलील के पक्ष में कनाडा तथा भारत का भी हवाला दिया जहां पहले आपातकाल लागू किए गये थे।

गौरतलब है, मुशर्रफ ने 2007 में लागू किए गए आपातकाल के संबंध में द्वारा 31 जुलाई 2009 को दिए गए आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत की 14सदस्यीय पीठ ने 3 नवंबर 2007 के आपातकाल लागू करने संबंधी मुशर्रफ के आदेश को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया था।
दूसरी ओर मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह की सुनवाई कर रही स्पेशल कोर्ट में अभियोजक अकरम शेख ने मुशर्रफ के मेडिकल प्रमाण पत्र को कागज का एक टुकड़ा बताया। शेख ने कहा कि रिपोर्ट में कोर्ट के सवालों के जवाब भी नहीं दिए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।


Tuesday, January 28, 2014

JAPAN ENTERS IN NORTHEAST INDIA, INTERNATIONAL NEWS IN HINDI

दो दिन पहले भारत ने 65वां गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए बतौर मुख्य अतिथि जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबे को आमंत्रित किया गया था। समारोह से एक दिन पहले शिंजो और भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आठ समझौतों पर दस्तखत किए। इनमें से आधे समझौते भारत को जापान द्वारा आर्थिक मदद के एवज में किए गए हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-japan-enters-in-northeast-india-where-china-is-barred-4504365-PHO.html
 
 
खबरों के मुताबिक जापान द्वारा भारत को बाजार रेट से कम ब्याज दर पर लोन और अनुदान मुहैया कराया जाएगा। इसकी 70 फीसदी राशि दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट के फेस थ्री में खर्च की जाएगी। दोनों देशों ने भविष्य में संयुक्त नौसेना अभ्यास का भी फैसला लिया। भारत ने जापान को भारत-अमेरिका मालाबार ज्वाइंट मिलिट्री ऑपरेशन में शामिल होने का न्यौता भी दिया। 

Friday, January 24, 2014

SYRIA CRISIS NEWS IN HINDI: LATEST INTERNATIONAL NEWS IN HINDI

WARNING: EXTREMELY GRAPHIC CONTENT
 
पिछले कई सालों से चल रहे गृहयुद्ध के कारण बर्बाद हो चुके सीरिया में नृशंसता की सारी हदें पार हो गई हैं। बीते दिनों बशर अल असद सेना द्वारा 11 हजार कैदियों को बर्बर ढंग से मारने की खबर सामने आई थी। सेना के एक फोटोग्राफर ने इन हत्याओं की 55 हजार वीभत्स तस्वीरें मुहैया करवाई थीं। असद सेना द्वारा सीरियाई जेलों में की गई 'सुनियोजित हत्याओं' की कई अन्य चौंकाने वाली नई तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-syria-extreme-war-crimes-brutal-evidence-4502075-PHO.html?seq=1
 
 
सरकार नियंत्रित जेलों में भयानक यातनाओं की ये तस्वीरें पुरानी तस्वीरें के मुकाबले ज्यादा साफ हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बशर सेना के एक फोटोग्राफर द्वारा साल 2011 से 2013 के बीच खींची गई 55,000 सीक्रेट तस्वीरें लीक की गई हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भारी आलोचना के बाद बशर सरकार ने इन तस्वीरों को फर्जी बताया है। 
 
तस्वीरें जारी करने वाला सेना को फोटोग्राफर अब विद्रोहियों के साथ मिल चुका है। पिछले हफ्ते जारी इन तस्वीरों के बाद से दुनियाभर के कई मानवाधिकार संगठनों ने कड़े शब्दों में सीरियाई सरकार की निंदा की थी। तस्वीरों में दिख रही लाशों पर काट-फाट और इलेक्ट्रिक शॉक लगाने के निशान हैं, जो कि अत्यधिक यातनाओं की ओर इशार करते हैं। कई लाशों से आंखें भी निकाल ली गई हैं।

 
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

Wednesday, January 22, 2014

MASSIVE INTERNET OUTAGE IN CHINA: LATEST INTERNATIONAL NEWS IN HINDI

बीजिंग। चीन में सरकारी इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं और लाखों उपयोगकर्ता खुद ब खुद एक अमेरिकी कंपनी की वेबसाइट से जुड रहे हैं। इस समस्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है जबकि विशेषज्ञों ने साइबर हमले की आशंका जताई है।
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-massive-internet-outage-in-china-4500267-NOR.html
 
 
चीन की आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने सुरक्षा विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि देश में कल से इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हैं और इसके कारणों पर अब तक रहस्य बरकरार है। उन्होंने कहा कि यह हैकरों की करतूत हो सकती है या चीन के साइबर क्षेत्र में सेंध लगाने की कोशिश के कारण हो सकता है।
 
सरकारी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी चाइना इंटरनेट नेटवर्क इनफार्मेशन सेंटर ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं पिछले कई घंटों से ठप हैं। कंपनी ने बताया कि देश के शीर्ष डोमेन नेम रूट सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण यह दिक्कत हो रही है।
 
 
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

Monday, January 20, 2014

THE LAST AND ONLY LEFT JAPANESE ROYAL ARMY SODIER HIROO ONODA DIES: LATEST INTERNATIONAL NEWS IN HINDI

टोक्यो। हीरू ओनोडा। जापान की शाही फौज के इस आखिरी सैनिक का 91 साल की उम्र में देहांत हो गया। फौजी निष्ठा की पराकाष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले ओनाडा ने दूसरे विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। युद्ध खत्म होने के बाद वे 30 साल तक जंगलों में रहे मगर सरेंडर नहीं किया। क्योंकि शाही फौज का उसूल था-हथियार डालने से मौत भली।
http://www.bhaskar.com/article/INT-japan-ww2-soldier-who-refused-to-surrender-hiroo-onoda-dies-4497996-NOR.html
फिलीपींस के लुबांग द्वीप पर 1974 में अपनी 52वीं सालगिरह पर तत्कालीन राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस के सामने आए तो पूरे ठसके से। अपनी उसी पुरानी फौजी वर्दी, कैप और तलवार सहित। वह भी तब जब विश्व युद्ध के समय उनके कमांडर रहे पूर्व फौजी अफसर ने खुद जाकर 1945 का वह आदेश वापस लिया। उनके लिए आदेश था-छिपे रहें और अमेरिकी फौजियों पर निगाह रखें।
ओनोडा की तलाश में कम से कम चार अभियान चलाए गए। हवाई जहाज से छपे हुए परचे गिराए। जंगलों में जिंदगी के तीन दशक कैसे बिताए, इसके रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे उन्होंने किए। जापान में उनकी वापसी शानदार हुई थी। अपने वतन लौटने के बाद उत्तरी जापान में बच्चों के एक स्कूल का संचालन करने लगे थे। 
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

Friday, January 17, 2014

EXPLOSION DURING ANTI-GOVERNMENT PROTESTS IN THAILAND, 28 PROTESTORS INJURED, INTERNATIONAL NEWS IN HINDI.

बैंकॉक। थाईलैंड में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा का दौर खत्म नहीं हो रहा। राजधानी बैंकॉक में आज हुए धमाके में 28 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी विपक्षी नेता सुथेप थागसुबान के साथ रैली निकाल रहे थे। शहर के बीच स्थित चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी के नजदीक से गुजर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच ग्रेनेड फेंका गया। घायलों को इरावन मेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया गया है।   
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-28-anti-government-protesters-wounds-in-thai-capital-blast-4495732-NOR.html
 
 
धमाके में विपक्ष के नेता सुथेप थागसुबान को चोट नहीं पहुंची है। रैली आयोजित करवाने वाले दल के प्रवक्ता अकानात प्रोम्फैन ने रॉयटर्स को बताया, "जिस जगह धमाका हुआ, सुथेप वहां से 30 मीटर की दूरी पर थे।" 
 
बम विस्फोट और उसमे घायल होने वालों के बारे में खबर एक टेलीविजन चैनल ब्लू स्काई ने दी जिसका स्वामित्व विपक्ष के पास है। राष्ट्रीय पुलिस के उप प्रवक्ता अनुचा रोमायनन ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार एक बजे दिन में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि धमाका किसने किया।

 
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

Thursday, January 16, 2014

OBAMAS FINALLY GETTING A SECRET DIVORCE FROM MICHELLE: LATEST INTERNATIONAL NEWS IN HINDI.

वाशिंगटन. अमेरिकी वेबसाइट नेशनल इन्क्वायरर ने राष्ट्रपति बराक ओबामा और पत्नी मिशेल के बीच चल रही खटपट का खुलासा कर पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। वेबसाइट ने दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की शोकसभा में ओबामा का डेनमार्क की प्रधानमंत्री थॉर्निग श्मिट के प्रति अति उत्साहित व्यवहार मिशेल को पसंद नहीं आया। 
 
 
 
वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि ओबामा के दिलफेंक व्यवहार और पत्नी से धोखेबाजी में व्हाइट हाउस भी शामिल था। यह भी माना जाता है कि हवाई द्वीप पर छुट्टियों के दौरान ओबामा और मिशेल में काफी तीखी बहस भी हुई थी। इसके बाद मिशेल को पता चला कि सीक्रेट सर्विस भी ओबामा की कारगुजारियों पर पर्दा डालती रही है।
 
ऐसा पहली बार नहीं है जब ओबामा-मिशेल के बीच अनबन की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। किसी भी लिहाज से यह खबर अमेरिका को स्तब्ध करने वाली है। ऐसी बहुत से वजहें हैं, जिनसे इस बात की पुष्टि होती है कि ओबामा-मिशेल के हंसते-खेलते परिवार में सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

Wednesday, January 15, 2014

NSA HAS IMPLANTED SPY SOFTWARE ON 100000 FOREIGN COMPUTERS. LATEST INTERNATIONAL NEWS UPDATES


वाशिंगटन। अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी 'एनएसए' ने अपने निगरानी कार्यक्रम को चाक चौबंद रखने के लिए विश्व भर के लगभग एक लाख से अधिक कंम्प्यूटरो में जासूसी करने में सक्षम साफ्टवेयर को डाला है। अमेरिका की इस करतूत का शिकार भारत सहित कई देश बने हैं। इस साफ्टवेयर की मदद से 'एनएसए' साइबरवर्ल्ड में तमाम तरह की जासूसी गतिविधियो को अंजाम देने में सक्षम बना।
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-nsa-implants-software-to-spy-on-100000-foreign-computers-4493914-NOR.html
 
 
एनएसए के इस खुफिया अभियान के विभिन्न पहलुओं पर अमेरिका के समाचारपत्र न्यूयार्क टाइम्स ने कल प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार एनएसए ने जासूसी के लिए सूक्ष्म इलेक्ट्रानिक सर्किट के जरिए प्राप्त डाटा संकलित करने में सक्षम उच्च क्षमता वाले यूएसबी कार्ड को इन कंप्यूटरो में गुप्त रूप से लगाया है। इससे प्राप्त संदेशों को उच्च क्षमता वाले रेडियो सिग्नलों के जरिए प्राप्त किया जाता है।
 
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

Monday, January 13, 2014

SHEIKH HASINA SWORN IN AS BANGLADESH PRIME MINISTER: LATEST INTERNATIONA NEWS UPDATE IN HINDI

ढाका। शेख हसीना ने रविवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनी हैं। वैसे यह उनका तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले 1996 से 2001 के बीच भी प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-sheikh-hasina-sworn-in-as-bangladesh-prime-minister-4491951-NOR.html
 
 
राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने 66 वर्षीय हसीना सहित 49 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को बंगभवन में शपथ दिलाई। हसीना के साथ 29 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। 17 सांसदों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। दो सांसद उपमंत्री बने हैं।
 
पिछली सरकार में दीपू मोनी विदेश मंत्री, मोहीउद्दीन खान आलमगीर गृह मंत्री और सुरनजीत सेनगुप्ता बिना पोर्टफोलियो वाले मंत्री थे। इस बार तीनों को ही जगह नहीं दी गई है। शपथ लेने के बाद हसीना ने जनता से कहा, 'आप जानते हैं कि शेख हसीना किसी दबाव के आगे झुकती नहीं है। 
 
 
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

Thursday, January 9, 2014

NUCLEAR SECURITY: INDIA’S CONDITION IS WORSE THAN PAKISTAN! NEWS IN HINDI.

परमाणु हथियारों से लैस भारत के लिए अमेरिका की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के आधार परमाणु सुरक्षा को लेकर भारत की स्थिति अपने दो पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान और चीन से भी ज्यादा दयनीय है।
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-nuclear-security-india-worse-than-pakistan-4488705-PHO.html
 
 
अमेरिका थिंक टैंक की ओर से बुधवार को जारी न्यूक्लियर थेट्र इनिशिएटिव न्यूक्लियर मैटेरियल सिक्युरिटी इंडेक्स में भारत को 25 देशों की सूची में 23वां स्थान दिया गया है। हालांकि, 100 में से 41 अंक हासिल कर भारत ने 2012 की इसी लिस्ट में अंक सुधार जरूर किया है। न्यूक्लियर थ्रेट इनिशिएटिव ने कहा कि भारत ने आईएईए न्यूक्लियर सिक्युरिटी फंड में काफी सुधार किया है, लेकिन उसका अपने परमाणु हथियार और उससे जुड़े संवेदनशील साजो-सामान की सुरक्षा के प्रति काफी ढीला रवैया रहा है। 
 
इस लिस्ट में चीन 62 अंक लेकर 20वें पायदान पर और 46 अंक लेकर पाकिस्तान 22वें स्थान पर काबिज है। इन सभी देशों को एक किलोग्राम और उससे अधिक परमाणु सामग्री वाले देशों की लिस्ट में शामिल किया गया है। 
 
परमाणु सुरक्षा के मामले में भारत को कई कारणों से निचले पायदान पर रखा गया है। इसमें कमजोर नियम-कानून प्रमुख है, जिसे जरूरी बताने के बजाय मार्गदर्शक के रूप में लिखा जाता है। इसके अलावा, सैन्य और असैन्य उपयोग के लिए हथियार में इस्तेमाल होने वाले परमाणु सामग्री की मात्रा बढ़ाना, नियमन ढांचे में कमी और एक स्वतंत्र नियमन एजेंसी का अभाव भी शामिल है।
 
गौरतलब है कि नोबेल पुरस्‍कार जीत चुकी संस्‍था 'इंटरनेशनल फीजिशियंस फॉर द प्रिवेंशन ऑफ न्यूक्लियर वार' (आईपीपीएनडब्ल्यू) ने अपनी रिपोर्ट में हाल ही में दावा किया था कि भारत-पाकिस्‍तान के बीच अगर परमाणु युद्ध हुआ तो पूरी मानव सभ्‍यता का विनाश हो जाएगा। दुनिया अकाल की चपेट में आ जाएगी, जिससे 2 अरब लोग काल के गाल में समा जाएंगे। 
 
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

Monday, January 6, 2014

DOWN FALL IN CHINESE ECONOMY:NEWS IN HINDI


बीजिंग। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थ व्‍यवस्‍था चीन की हालत खस्‍ता होती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में चीन में भी कर्ज संकट गहरा सकता है। दरअसल चीन की जीडीपी ग्रोथ 15 साल में सबसे कम रहने की आशंका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2013 में चीन की जीडीपी ग्रोथ 7.6 फीसदी ही रह सकती है और अगर ऐसा होता है तो 1999 के बाद ये चीन की सबसे कम ग्रोथ होगी।

http://business.bhaskar.com/article/BIZ-ART-economy-of-china-going-down-4485670-NOR.html



पिछले 3 तिमाही में चीन की इकोनॉमी 7.7 फीसदी की रफ्तार से ही बढ़ी है, अब जानकारों को ये चिंता सता रही है कि मंदी की वजह से चीन के फाइनेंशियल सेक्टर में भारी दबाव आ सकता है, चीन की लोकल सरकार के ऊपर करीब 3 लाख करोड़ डॉलर (करीब 1868.7 खरब रुपए) का कर्ज है और ये पूरे फाइनेंशियल सेक्टर के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है।

अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Friday, January 3, 2014

UNCLE JONG SANG THAEK'S STRIPPED NAKED AND EATEN ALIVE BY DOGS NEWS IN HINDI

प्योंगयांग. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने हाल ही में अपने अंकल (फूफा) को मौत की सजा दी थी। अब इस मामले में अब दावा किया गया है कि तानाशाह उन के अंकल को भूखे शिकारी कुत्तों का निवाला बनाकर क्रूरतापूर्वक मारा गया था। चीनी न्यूज अखबार वेन वई पो के मुताबिक, 67 वर्षीय जेंग सोंग थाएक को भ्रष्टाचार और विश्वासघात के जुर्म में बड़ी भयानक मौत दी गई है।
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-latest-news-in-hindi-why-the-pm-decided-to-break-his-silence-4482993-PHO.html
 
 
थाएक को उनके पांच साथियों के साथ नंगा करके 120 शिकारी कुत्तों के पिंजरे में डाल दिया गया। इन कुत्तों को तीन दिनों तक भूखा रखा गया था। अखबार ने दावा किया है कि कुत्तों को पांच लोगों को चट करने में सिर्फ एक घंटे का समय लगा था। इस सजा को उत्तर कोरिया में क्वॉन जुई यानी कुत्तों द्वारा दी गई मौत की सजा कहा जाता है। 
 
उत्तर कोरिया के दूसरे नंबर के सबसे ताकतवार व्यक्ति थाएक को विश्वासघात, भ्रष्टाचार, तस्करी और व्यभिचार जैसे संगीन अपराधों को दोषी पाया गया था। इन सब बातों का जिक्र कोरियाई तानाशाह ने अपने नए साल के राष्ट्र के नाम संदेश में भी किया था। उन के इस कदम की अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कड़ी निंदा की थी।