Translate

Monday, December 30, 2013

MICHAEL SCHUMACHER SKI ACCIDENT NEWS UPDATE IN HINDI

पेरिस. सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर रविवार को फ्रेंच आल्प्स पर स्कीइंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए। 44 साल के शूमाकर की ब्रेन सर्जरी की गई जिसके बाद उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-michael-schumacher-ski-accident-news-update-in-hindi-4479547-PHO.html?seq=1
 
 
पेरिस के ग्रनोबल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सेंटर में भर्ती शूमाकर क्लीनिक में कोमा की अवस्था में पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए तुरंत ब्रेन सर्जरी की। उनकी देखरेख में लगे न्यूरोसर्जन मार्क पिनॉड ने उनकी स्थिति नाजुक बताई है।
 
क्रिकेट स्टार सचिन तेंडुलकर के अच्छे दोस्त रहे शूमाकर ने पिछले साल फॉर्मूला वन रेसिंग करियर को अलविदा कहा था। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित इंडियन ग्रांप्री उनके करियर की आखिरी रेस थी।
 
शूमाकर उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने गरीबी से उठकर फॉर्मूला वन जैसे महंगे स्पोर्ट में अपनी पहचान बनाई। फॉर्मूला वन में ऐसे उदाहरण बिरले ही देखने को मिलते हैं। फुटबॉल या क्रिकेट में नाम कमाना फिर भी आसान है, लेकिन रेसिंग वर्ल्ड में एंट्री करने के लिए भी मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है।
 

Friday, December 27, 2013

PAKISTAN PRIME MINISTER NAWAZ SHARIF NEWS IN HINDI

इस्लामाबाद. पाकिस्तान को भले ही आर्थिक मदद के लिए अमेरिका की ओर टकटकी लगानी पड़ती हो लेकिन यहां के नेता आर्थिक तौर पर काफी मजबूत हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-pak-pm-nawaz-sharif-is-a-billionaire-4476756-PHO.html
 
 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ देश के सबसे अमीर सांसद हैं । उनके पास 1.43 अरब रुपए की तो केवल कृषि भूमि है। इसके अलावा छह मिलों में शेयर और सात बैंकों में 12.6 करोड़ रुपए जमा हैं। उनकी पत्नी के पास 15 लाख रुपए के जेवर हैं। पाक में निर्वाचित प्रतिनिधियों की संपत्ति कुछ लाख रुपयों से लेकर अरबों रुपयों तक के बीच है। इनमें से कई नेता चीनी और कपड़ा मिलों के मालिक, जमींदार और व्यापारी हैं। शरीफ के पास टोयोटा लैंड क्रूजऱ 2010 मॉडल, मर्सेडीज़ बैंज़ 1973 और 1991 मॉडल गाडिय़ां भी हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग को इन नेताओं द्वारा दिए गए हलफनामों से निकल कर आई है। 
 

Thursday, December 26, 2013

POLICE FIRE TEARGAS, RUBBER BULLETS AT ANTI GOVERNMENT PROTESTERS IN THAILAND NEWS IN HINDI

बैंकाक। थाईलैंड में प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दोगे और रबड़ की गोलियां चलाई। राजधानी बैंकाक के एक जिमनेजियम में देश में अगले साल फरवरी में नए सिरे से होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन का काम चल रहा था। लगभग पांच सौ प्रदर्शनकारी जिमनेजियम के सामने जमा हो गए। पुलिस ने पहले उन्हें इमारत के अंदर न घुसने की चेतावनी दी। इसके बावजूद जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे।
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-police-fire-teargas-rubber-bullets-at-anti-government-protesters-in-thailand-4475892-NOR.html
 
 
स्थानीय मीडिया ने दावा किया कि उस समय चुनाव में हिस्सा लेने के इच्छुक कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इमारत के अंदर थे। मौके पर मौजूद रायटर संवाददाता ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने रबड़ की गोलियां भी चलाई।
 
गौरतलब है कि कल ही देश की कैबिनेट ने इंटरनल सिक्युरिटी एक्ट की अवधि दो महीने के लिए बढ़ा दी थी। पिछले महीने इस कानून का दायरा बढ़ाकर पूरी राजधानी और आसपास के इलाकों को इसमें शामिल कर लिया गया था। इसके तहत पुलिस लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा सकती है, रास्ते बंद कर सकती है, कर्फ्यू लगा सकती है और तलाशी अभियान चला सकती है।
 
पिछले लगभग दो महीने से पूर्व उप प्रधानमंत्री सुथेप थागसुबान के नेतृत्व में देश में शिनावात्रा के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। प्रदर्शनकारी उन्हें उनके भाई और पूर्व प्रधानमंत्री ताकसिन शिनावात्रा की कठपुतली बताकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। ताकसिन को वर्ष 2006 में एक जनविद्रोह के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी। साल 2008 में अदालत ने उसे भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाया था। सजा से बचने के लिए वह देश छोड़कर भाग गया। ताकसिन और उसकी बहन यिंगलक को देश के गरीब तबके का भरपूर समर्थन है।
 
प्रदर्शनकारियों के दबाव के आगे झुकते हुए प्रधानमंत्री ने संसद भंग करके फरवरी में नए चुनाव कराने की घोषणा की थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों और मुख्य विपक्षी राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कल शिनावात्रा ने सरकार के समानांतर सुधार परिषद के गठन का प्रस्ताव दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे भी ठुकरा दिया। सुथेप की मांग है कि सरकार भंग करके सर्वशक्ति संपन्न 'जनपरिषद' को सत्ता सौंपी जाए।
 

Saturday, December 21, 2013

WOMAN POISONS 19 CHILDREN IN CENTRAL CHINA INNTERNATIONAL NEWS IN HINDI


बीजिंग। चीन में एक महिला ने प्राथमिक स्कूल के 19 बच्चों को चूहे मारने की दवा और खरपतवार नाशक केमिकल मिलाकर जहरीला दही खिला दिया। बच्चों को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-woman-poisons-19-children-in-central-china-4471094-NOR.html
 
 
स्थानीय मीडिया में आज प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक हुनान प्रांत के लाउदी शहर में 34 वर्षीय एक महिला ने इन स्कूली बच्चों को घर लौटते समय यह जहरीला दही दिया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 
 
महिला ने बच्चों को जहरीला दही देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस को शक है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल जांच जारी है।

Wednesday, December 18, 2013

CHINA CLAIMS INDIANS VIOLATED LINE OF ACTUAL CONTROL

बीजिंग. सीमा उल्‍लंघन के बारे में चीन ने दावा किया है कि भारतीय नागरिकों ने दिसंबर के शुरुआत में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्‍लंघन किया था। चीन ने कहा कि उनकी सेना पीपुल्‍स लिबेरेशन आर्मी (पीएलए) ने सीमा के पास से तीन लोगों से पूछताछ की थी, जो भारतीय थे।
 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-china-claims-indian-violated-line-of-actual-control-4467789-NOR.html
 
 
हालांकि चीन ने यह भी कहा कि सीमा समझौते पर हाल ही में हुए हस्‍ताक्षर के चलते इस मामले को जल्‍द ही सुलझा लिया गया था। जिन तीन लोगों से पूछताछ की गई थी वे सामान ढोने का काम करते थे। भारतीय मीडिया ने बताया कि जिन लोगों से पूछताछ की गई थी वे उस समय लद्दाख के चुमार क्षेत्र में ही थे, जो भारतीय क्षेत्र है। वहीं चीन के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि ये भारतीय असंवैधानिक रूप से एलएसी के अंदर घुस गए थे।
 

Tuesday, December 17, 2013

Counsil General Devyani Khobrageda news in hindi

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली. अमेरिका में भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की कपड़े उतारकर पुलिस ने तलाशी ली। उन्हें हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार किया गया। हवालात में उन्हें खूंखार कैदियों के साथ रखा गया। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में यह राज उजागर किया गया है। देवयानी पर वीजा धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

http://www.bhaskar.com/article/INT-consul-general-devyani-khobrageda-4466475-PHO.html


उन्होंने अपनी नौकरानी के पासपोर्ट के संबंध में गलत जानकारी दी। उन्हें पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वे अपनी बेटी को स्कूल छोडऩे जा रही थीं। बाद में उन्हें ढाई लाख डॉलर की जमानत पर छोड़ा गया। भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी और उनसे किए गए बर्ताव को लेकर भारत में नाराजगी है। इसके चलते लोकसभा अध्‍यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया।

आगे की स्लाइड में पढ़िए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने अमेरिकी सांसदों से मिलने से किया इनकार...

Monday, December 16, 2013

Mittal’S Niece Wedding In Barcelona Triggers Controversy news in hindi

 
http://www.bhaskar.com/article/INT-mittals-niece-wedding-in-barcelona-triggers-controversy-4465786-PHO.html
 
 
लंदन. बीते हफ्ते हुई स्टील किंग लक्ष्मीनिवास मित्तल की भतीजी श्रृष्टि की शादी को दुनिया की दूसरी सबसे महंगी शादियों में शुमार किया गया था। यह शादी अपने 506 करोड़ रुपए के भारी-भरकम खर्च के चलते अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बनी थी। तीन दिन तक चले इस महंगे आयोजन में स्पेन का बार्सिलोना शहर लगभग थम-सा गया था। शहर के मशहूर नेशनल म्यूजियम ऑफ कैटेलन आर्ट में शादी की रस्में हिंदू और पश्चिमी दोनों तरीके से संपन्‍न हुई थीं। अब इस आयोजन पर बार्सिलोना के स्थानीय प्रशासन से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि पैसे के दम पर इस हाईप्रोफाइल शादी में स्पेन की सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया। इसके चलते स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
संडे टाइम्स के मुताबिक, आयोजन में 200 बटलर, कुक को भारत और थाईलैंड से स्पेन बुलवाया गया था। इसके साथ ही करीब 500 मेहमानों को बुलाने से पहले उनसे गोपनीय समझौते पर हस्ताक्षर कराए गए थे।
 
सेरेमनी और रिसेप्शन मैरीटाइम म्यूजियम में रखा गया था। इसे 81 लाख रुपए में किराए पर लिया गया था। शादी के दूसरे दिन सभी मेहमानों को मोंटेजूस के मशहूर मैजिक फाउंटेन ले जाया गया। यहां अद्भुत रोशनी और वाटर जेट से चैरिएट्स ऑफ फायर थीम से मनोरंजन किया गया।

Friday, December 13, 2013

VIOLENCE AFTER OPPOSITION LEADER CONVICTED OF WAR CRIMES EXECUTED IN BANGLADESH.

ढाका. आम चुनावों के ठीक पहले युद्ध अपराध के दोषी कट्टरपंथी नेता अब्दुल कादिर मुल्ला को फांसी देने के बाद बांग्लादेश में स्थिति बिगड़ने लगी है। अभी तक देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक झड़पों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हई है। उधर, उत्‍त्‍र कोरिया में भी शासन के एक बड़े अफसर को देशद्रोह के आरोप में सजा-ए-मौत दी गई है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-violence-after-opposition-leader-convicted-of-war-crimes-executed-in-bangladesh-4462817-PHO.html
 
 
बांग्‍लादेश में मुल्ला की पार्टी  'जमात - ए- इस्लामी' ने फांसी दिए जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहवान किया है। प्रमुख विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सहयोगी 'जमात - ए- इस्लामी ने सरकार को इस फैसले का परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। 
 
हालांकि, काफी संख्या में लोगों ने फांसी दिए जाने का जश्न भी मनाया। लोग कोर्ट के फैसले के बाद जश्न मनाने सड़कों पर उतरे। 
 
फांसी के विरोध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मुल्ला को गुरुवार देर शाम फांसी दे दी गई थी। मुल्ला ने मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके तुरंत बाद मुल्ला को फांसी पर चढ़ाया दिया गया।
 

Thursday, December 12, 2013

INTERNATIONAL SPACE STATION COOLING SYSTEM FAILURE NEWS IN HINDI

न्‍यूयॉर्क. दुनियाभर के अंतरिक्ष यानों को पनाह देने वाले अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन में आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि इस स्‍पेस स्‍टेशन में लगे कूलिंग सिस्‍टम में खराबी आ गई है, जिससे उसे बंद करना पड़ा है। स्थिति ऐसे समय और गंभीर हो गई है, जबकि वहां छह अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। हालांकि नासा का कहना है कि स्‍पेस स्‍टेशन में मौजूद सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। नासा ने बताया कि इस समस्‍या से निपटने के लिए जल्‍द ही आपातकालीन स्‍पेस वॉक की जरूरत पड़ सकती है। इसका मतलब हुआ कि वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्री अपने अंतरिक्ष यान से बाहर निकलकर स्‍पेस स्‍टेशन के कूलिंग सिस्‍टम को ठीक करेंगे। 
 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-international-space-station-as-cooling-system-fails-4461808-PHO.html
 
 
अंतरिक्ष स्‍टेशन में इस साल ऐसी यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी 9 मई को यहां अमोनिया का रिसाव हो गया था, जिससे इसके कूलिंग सिस्‍टम पर असर पड़ा था। हालांकि दो दिन बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने स्‍पेस वॉक करके इसे सुधार दिया था।
 
दुनियाभर से अंतरिक्ष में जाने वाले यान इस स्‍टेशन से जुड़ते हैं और उसमें गए अंतरिक्ष यात्री अपने प्रयोगों को अंजाम देते हैं। इस समय अंतरिक्ष में जो यात्री मौजूद हैं उनमें दो अमेरिकी, तीन रूसी और एक जापानी है। नासा ने बताया कि शुरुआत जांच के बाद पता चला है कि 150 बिलियन डॉलर की बनी स्‍पेस लैब सही सलामत है। नासा के इंजीनियर्स अभी यह सही तरह से बताने की स्थिति में नहीं हैं कि इस खराबी का क्‍या कारण रहा। अंतरिक्ष स्‍टेशन को ठंडा रखने के लिए यहां कूलिंग की जरूरत होगी है। क्‍योंकि सूर्य से आने वाली गर्मी से यह लगातार गर्म होता रहता है। 

Tuesday, December 10, 2013

World Leaders At Nelson Mandela's Funeral

जोहानिसबर्ग। रंगभेद के खिलाफ लडऩे वाले दक्षिण अफ्रीका के करिश्माई नेता नेल्सन मंडेला को अंतिम विदाई देने के लिए दुनिया के 90 देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल यहां भारत का नेतृत्व करेगा। इसमें सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, बीएसपी नेता सतीश मिश्रा शामिल हैं। मंडेला का गत 5 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे 95 वर्ष के थे। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-world-leaders-at-nelson-mandela-funeral-4459805-NOR.html
 
 
दक्षिण अफ्रीकी सरकार के मुताबिक दुनियाभर के तकरीबन 90 देशों की प्रतिष्ठित शख्सियतें मंडेला को श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हो रही हैँ। इनके अलावा हजारों की संख्या में आम जनता भी यहां मौजूद होगी।

जोहानिसबर्ग के फुटबॉल सिटी स्टेडियम में में मंडेला के पार्थिव शरीर को आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा। गौरतलब है कि इसी स्टेडियम में 2010 फुटबॉल विश्वकप के दौरान मंडेला जनता के बीच देखे गए थे। चार घंटे तक चलने वाले श्रद्धांजलि समारोह के लिए बुलेटप्रूफ कांच से ढंका खास स्टेज तैयार किया गया है। बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठे होने के कारण स्टेडियम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जोहानिसबर्ग पुलिस के मुताबिक स्टेडियम के आस-पास हजारों की संख्या में सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं।