Translate

Tuesday, March 4, 2014

RUSSIA MAY EXPEL FROM G-8 DUE TO UKRAINE CRISIS

मास्को. यूक्रेन में जारी विवाद के बीच रूस का रुख थोड़ा नरम दिखाई दे रहा है। रूस ने पश्चिमी देशों के दबाव में आकर एलान किया है कि वह क्रीमिया की सीमा में कोई सैनिक अभ्यास नहीं करेगा। रूसी एजेंसियों ने क्रेमलिन के हवाले से यह खबर दी है। दमित्री पेसकोय ने कहा कि उनका सैनिक अभ्यास सफल रहा है। क्रीमिया की सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावड़े से यूक्रेन संकट का कोई लेना-देना नहीं  है। 
 
International News In hindi
 
 
 
आर्थिक प्रतिबंध के विरुद्ध रूस की चेतावनी 
 
रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए तो रूस उसकी मुद्रा डॉलर को विदेशी मुद्रा की श्रेणी रिवर्स करेंसी से हटा देगा। अमेरिकी बैंकों के किसी भी ऋण की अदायगी रोक देगा।
 
रिया न्यूज एजेंसी के अनुसार, रूस ने कहा कि यदि अमेरिका सभी नागरिकों तथा व्यवसायियों के खातों पर रोक लगाता है तो रूस भी अमेरिकी कोषागार के शेयरों को बेचने का आदेश दे देगा। इस बीच, अमेरिकी सीनेट की विदेशी मामलों की समिति यूक्रेन को सहायता देने के लिए विधेयक तैयार कर रही है। समिति रूस के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधों की संभावना पर भी विचार कर रही है।
 

No comments:

Post a Comment