कुआलालंपुर। चीनी ने मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान MH370 का
मलबा ढूंढने का दावा किया है। MH370 के लापता होने के छठे दिन चीन ने
सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें विमान के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि मलेशिया द्वारा की गई खोजबीन में किसी तरह का मलबा नहीं मिला है।
चीन के विज्ञान, टेक्नोलॉजी और डिफेंस विभाग ने बुधवार को चाइनीज
सैटेलाइट द्वारा दक्षिण चीन सागर में लापता मलेशियाई विमान का मलबा देखे
जाने की जानकारी दी थी। चाइनीज सैटेलाइट ने 9 मार्च को ये तस्वीरें खींची
थी।
मलेशिया ने खोज के लिए भेजे विमान
मलेशिया ने चाइनीज सैटेलाइज इमेज में बताई गई लोकेशन पर तलाशी के लिए
विमान भी भेजे, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मलेशिया के कार्यकारी
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हिस्हामुद्दीन हुसैन ने ट्विटर
पर बताया, "चीनी सैटेलाइट ने जिस लोकेशन की जानकारी दी है, वहां खोजी
विमान भेजे गए हैं।" हुसैन ने ट्विटर के जरिए विमान का मलबा नहीं मिलने की
जानकारी भी दी है।

No comments:
Post a Comment