Translate

Wednesday, March 26, 2014

Malaysia Says 122 Objects Found, Checking If Debris From Missing Jet.

मलेशिया के रक्षा मंत्री ने कहा है कि लापता विमान एमएच370 के 122 ऑब्जेक्ट दक्षिणी हिंद महासागर में मिले हैं। इस मामले जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि समय के साथ मौसम ठीक होगा और स्थिति साफ होती चली जाएगी। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-malaysia-says-122-objects-found-checking-if-debris-from-missing-jet-4561147-PHO.html
 
 
रक्षामंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने कहा कि सैटेलाइट से कई ऑब्जेक्ट दिखाई पड़े हैं। हालांकि, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसी बीच, चीन ने कुआलालंपुर के लिए एक विशेष दूत नियुक्त किया है। यह दूत लापता विमान एमएच370 से जुड़ी सभी जानकारियों पर काम करेगा।
 
विमान में चीन के सबसे ज्यादा यात्री थे। इस वजह से चीन मलेशिया से हादसे में मारे गए लोगों के सबूत मांग रहा है। उपविदेश मंत्री झेंग येसूई ने विशेष दूत होंगे, जो कुआलालंपुर जाकर स्थितियों को समझने का प्रयास करेंगे। चीन ने कहा है कि एमएच370 की जांच केंद्र सरकार के एजेंडे में शामिल है। दो चीनी एक्सपर्ट्स की टीम भी कुआलालंपुर पहुंच चुकी है। वहीं, चीनी यात्रियों के परिजन ने मलेशिया सरकार पर विमान के गायब होने के आखिरी पलों की झूठी जानकारी देने का आरोप लगाया है।  
 

No comments:

Post a Comment