Translate

Thursday, March 20, 2014

Malaysian Police Drag Away Relatives Of Mh370 Passenger.

कुआलालंपुर। लापता मलेशियाई विमान MH370 की तलाश में जुटे खोजी दल को दक्षिणी हिंद महासागर में मलबा दिखा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी दी। यह जानकारी सैटेलाइट से मिली तस्वीरों की जांच के आधार पर सार्वजनिक की गई है। बताया जा रहा है कि यह MH370 का मलबा हो सकता है। 
 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-malaysian-police-drag-away-relatives-of-mh370-passenger-4554903-NOR.html
 
टोनी एबॉट ने आज संसद में लापता मलेशियाई विमान MH370 से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की। टोनी ने बताया कि ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स के चार विमान अज्ञात मलबे की जांच के लिए लोकेशन की ओर रवाना हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी सूचना मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को भी दी गई है। हालांकि ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री ने जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह के पूर्वाग्रह से ग्रस्त न होने की अपील की।
 

No comments:

Post a Comment