वाशिंगटन। मलेशिया एयरलाइंस का लापता विमान अब भी पूरी दुनिया
के लिए रहस्य बना हुआ है। अमेरिका ने लापता विमान के खोजी अभियान से हाथ
खींच लिए हैं। वहीं, अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि विमान
एमएच-370 के कम्प्यूटर सिस्टम को किसी ने दोबारा प्रोग्राम कर उसका रास्ता
बदला था, अधिकारियों ने ये भी संभावना जताई है कि वह शख्स कॉकपिट में ही
मौजूद था और उसे एयरप्लेन सिस्टम की पूरी जानकारी थी।
अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कॉकपिट में प्लेन के कैप्टन और
अधिकारी के बीच मौजूद जिस भी शख्स ने विमान 370 का रास्ता बदला उसने
कम्प्यूटर में सात या आठ संकेत डाले। वहीं विमान प्रबंधन सिस्टम को भी बदला
गया। इस सिस्टम में एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट तक उड़ान भरने के निर्देश
दिए होते हैं। यह योजना हर उड़ान से पहले बनाई जाती है। मलेशिया विमान के
मामले में ये साफ नहीं है कि विमान के रास्ते को उड़ान भरने पहले बदला गया
था या फिर उड़ान भरने के बाद।
आगे पढ़ेंः यात्रियों के परिजन भूख हड़ताल पर बैठे

No comments:
Post a Comment