Translate

Friday, March 28, 2014

Facebook To Use Satellites, Drones To Spread The Internet.

कैलिफोर्निया। दुनिया के सुदूर इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए फेसबुक सैटेलाइट, ड्रोन और अन्य तकनीक की मदद लेगा। दुनिया की सर्वोच्च सोशल नेटवर्किंग साइट ने गुरुवार को बताया कि नासा के जेट प्रपल्शन लैब और अन्य रिसर्च सेंटर्स के अंतरिक्ष व कम्युनिकेशन एक्सपर्ट्स उनके नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फेसबुक के अनुसार, सुदूर इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने वाले प्रोजेक्ट का नाम 'कनेक्टिविटी लैब' है।
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-facebook-to-use-satellites-drones-to-spread-the-internet-4562885-NOR.html
 
 
फेसबुक के चीफ इग्जेक्युटिव मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में लिखा, "फेसबुक की कनेक्टिविटी लैब, ड्रोन, सैटेलाइट और लेजर तकनीक विकसित करने पर काम कर रही है, ताकि सभी को इंटरनेट उपलब्ध हो सके।" हालांकि, जुकरबर्ग ने यह साफ नहीं किया कि यह प्रोजेक्ट कितने समय में पूरा होगा।

Wednesday, March 26, 2014

Malaysia Says 122 Objects Found, Checking If Debris From Missing Jet.

मलेशिया के रक्षा मंत्री ने कहा है कि लापता विमान एमएच370 के 122 ऑब्जेक्ट दक्षिणी हिंद महासागर में मिले हैं। इस मामले जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि समय के साथ मौसम ठीक होगा और स्थिति साफ होती चली जाएगी। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-malaysia-says-122-objects-found-checking-if-debris-from-missing-jet-4561147-PHO.html
 
 
रक्षामंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने कहा कि सैटेलाइट से कई ऑब्जेक्ट दिखाई पड़े हैं। हालांकि, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसी बीच, चीन ने कुआलालंपुर के लिए एक विशेष दूत नियुक्त किया है। यह दूत लापता विमान एमएच370 से जुड़ी सभी जानकारियों पर काम करेगा।
 
विमान में चीन के सबसे ज्यादा यात्री थे। इस वजह से चीन मलेशिया से हादसे में मारे गए लोगों के सबूत मांग रहा है। उपविदेश मंत्री झेंग येसूई ने विशेष दूत होंगे, जो कुआलालंपुर जाकर स्थितियों को समझने का प्रयास करेंगे। चीन ने कहा है कि एमएच370 की जांच केंद्र सरकार के एजेंडे में शामिल है। दो चीनी एक्सपर्ट्स की टीम भी कुआलालंपुर पहुंच चुकी है। वहीं, चीनी यात्रियों के परिजन ने मलेशिया सरकार पर विमान के गायब होने के आखिरी पलों की झूठी जानकारी देने का आरोप लगाया है।  
 

Tuesday, March 25, 2014

Malaysia Says MH370 Crashed In Indian Ocean, China asks for Evidence.

कुआलालंपुर। 17 दिनों से लापता विमान के बारे में मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की घोषणा पर चीन भड़क गया है। रज्‍जाक ने सोमवार को घोषणा की थी कि विमान क्रैश होकर समुद्र में गिर गया था। इस  घोषणा के बाद यात्रियों के परिजनों एवं दोस्तों को बड़ा धक्का पहुंचा है। MH370 में सवार चीनी यात्रियों के परिजनों ने मलेशियाई के बीजिंग स्थित दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मलेशियाई सरकार को 'हत्यारा' बताया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि मलेशिया की सरकार को अभी इस हादसे पर कई सवालों के जबाव देने होंगे। गौरतलब है कि सोमवार को एयरलाइंस द्वारा यात्रियों के संबंधियों को मैसेज भेजकर घटना पर दुख व्यक्त किया गया था और किसी भी यात्री के जिंदा न बचने की बात कही गई थी। इसके बाद चीन ने मलेशिया से घटना से जुड़े सभी सबूत सार्वजनिक करने को कहा है। 
 
MH 370 Hijacked
 
 
सोमवार को मलेशियाई प्रधानमंत्री ने सैटेलाइट डाटा विश्लेषण करने वाली ब्रिटिश कंपनी इनमैर्सेट के हवाले से बताया कि विमान (फ्लाइट संख्या MH370) 8 मार्च को कुआलालंपुर से उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद दक्षिणी हिंद महासागर में क्रैश हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि क्रू मेंबर्स सहित विमान में सवार सभी 239 यात्रियों के जिंदा बचने की कोई उम्मीद नहीं है।

Thursday, March 20, 2014

Malaysian Police Drag Away Relatives Of Mh370 Passenger.

कुआलालंपुर। लापता मलेशियाई विमान MH370 की तलाश में जुटे खोजी दल को दक्षिणी हिंद महासागर में मलबा दिखा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी दी। यह जानकारी सैटेलाइट से मिली तस्वीरों की जांच के आधार पर सार्वजनिक की गई है। बताया जा रहा है कि यह MH370 का मलबा हो सकता है। 
 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-malaysian-police-drag-away-relatives-of-mh370-passenger-4554903-NOR.html
 
टोनी एबॉट ने आज संसद में लापता मलेशियाई विमान MH370 से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की। टोनी ने बताया कि ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स के चार विमान अज्ञात मलबे की जांच के लिए लोकेशन की ओर रवाना हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी सूचना मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को भी दी गई है। हालांकि ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री ने जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह के पूर्वाग्रह से ग्रस्त न होने की अपील की।
 

Tuesday, March 18, 2014

Lost Malasiyan Jet's Path Was Altered Via Flight Computer.

वाशिंगटन। मलेशिया एयरलाइंस का लापता विमान अब भी पूरी दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है। अमेरिका ने लापता विमान के खोजी अभियान से हाथ खींच लिए हैं। वहीं, अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि विमान एमएच-370 के कम्प्यूटर सिस्टम को किसी ने दोबारा प्रोग्राम कर उसका रास्ता बदला था, अधिकारियों ने ये भी संभावना जताई है कि वह शख्स कॉकपिट में ही मौजूद था और उसे एयरप्लेन सिस्टम की पूरी जानकारी थी। 
 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-lost-malasiyan-jets-path-seen-as-altered-via-flight-computer-4553020-NOR.html
 
 
अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कॉकपिट में प्लेन के कैप्टन और अधिकारी के बीच मौजूद जिस भी शख्स ने विमान 370 का रास्ता बदला उसने कम्प्यूटर में सात या आठ संकेत डाले। वहीं विमान प्रबंधन सिस्टम को भी बदला गया। इस सिस्टम में एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट तक उड़ान भरने के निर्देश दिए होते हैं। यह योजना हर उड़ान से पहले बनाई जाती है। मलेशिया विमान के मामले में ये साफ नहीं है कि विमान के रास्ते को उड़ान भरने पहले बदला गया था या फिर उड़ान भरने के बाद।

Thursday, March 13, 2014

Malaysia Airlines MH 370:International News

कुआलालंपुर। चीनी ने मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान MH370 का मलबा ढूंढने का दावा किया है। MH370 के लापता होने के छठे दिन चीन ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें विमान के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मलेशिया द्वारा की गई खोजबीन में किसी तरह का मलबा नहीं मिला है।
 
MH 370:Malaysian Airlines
 
 
चीन के विज्ञान, टेक्नोलॉजी और डिफेंस विभाग ने बुधवार को चाइनीज सैटेलाइट द्वारा दक्षिण चीन सागर में लापता मलेशियाई विमान का मलबा देखे जाने की जानकारी दी थी। चाइनीज सैटेलाइट ने 9 मार्च को ये तस्वीरें खींची थी।
 
मलेशिया ने खोज के लिए भेजे विमान
 
मलेशिया ने चाइनीज सैटेलाइज इमेज में बताई गई लोकेशन पर तलाशी के लिए विमान भी भेजे, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मलेशिया के कार्यकारी ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हिस्हामुद्दीन हुसैन ने ट्विटर पर बताया, "चीनी सैटेलाइट ने जिस लोकेशन की जानकारी दी है, वहां खोजी विमान भेजे गए हैं।" हुसैन ने ट्विटर के जरिए विमान का मलबा नहीं मिलने की जानकारी भी दी है।
 

Tuesday, March 11, 2014

Never Kiss A Snapping Turtle In China.

चीन. कई बार जानवरों के साथ अत्यधिक प्यार दिखाना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ चीन में एक शख्स के साथ। चीन के फुजियान में रहने वाले इस शख्स को कछुए को गुडबॉय कहना भारी पड़ गया। चूमने पर कछुए ने दांतों से उसका होंठ ऐसे जकड़ा कि युवक को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-why-you-should-never-kiss-a-snapping-turtle-in-china-4547184-PHO.html
 
 
इस मौके पर खड़े युवक के दोस्त ने अपने दोस्त की पीड़ा को दरकिनार करते हुए तस्वीरें खींच लीं और इंटरनेट पर पोस्ट कर दी। शंघाई डेली के मुताबिक, काटने वाला कछुआ उत्तरी अमेरिका की प्रजाति का था। इस इलाके के कछुए का काटना काफी खतरनाक है।
 

Tuesday, March 4, 2014

RUSSIA MAY EXPEL FROM G-8 DUE TO UKRAINE CRISIS

मास्को. यूक्रेन में जारी विवाद के बीच रूस का रुख थोड़ा नरम दिखाई दे रहा है। रूस ने पश्चिमी देशों के दबाव में आकर एलान किया है कि वह क्रीमिया की सीमा में कोई सैनिक अभ्यास नहीं करेगा। रूसी एजेंसियों ने क्रेमलिन के हवाले से यह खबर दी है। दमित्री पेसकोय ने कहा कि उनका सैनिक अभ्यास सफल रहा है। क्रीमिया की सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावड़े से यूक्रेन संकट का कोई लेना-देना नहीं  है। 
 
International News In hindi
 
 
 
आर्थिक प्रतिबंध के विरुद्ध रूस की चेतावनी 
 
रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए तो रूस उसकी मुद्रा डॉलर को विदेशी मुद्रा की श्रेणी रिवर्स करेंसी से हटा देगा। अमेरिकी बैंकों के किसी भी ऋण की अदायगी रोक देगा।
 
रिया न्यूज एजेंसी के अनुसार, रूस ने कहा कि यदि अमेरिका सभी नागरिकों तथा व्यवसायियों के खातों पर रोक लगाता है तो रूस भी अमेरिकी कोषागार के शेयरों को बेचने का आदेश दे देगा। इस बीच, अमेरिकी सीनेट की विदेशी मामलों की समिति यूक्रेन को सहायता देने के लिए विधेयक तैयार कर रही है। समिति रूस के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधों की संभावना पर भी विचार कर रही है।