Translate

Wednesday, July 23, 2014

अमेरिका ने माना, MH17 हादसे में नहीं था रूसी सरकार का हाथ, विद्रोहियों से भी हुई गलती

अमेरिका ने कहा है कि मलेशियाई एयरलाइंस के विमान MH17 हादसे के पीछे रूसी सरकार के हाथ होने का सबूत नहीं मिला है। लेकिन ऐसी स्थिति पैदा करने के लिए निश्चित रूप से रूस ही जिम्मेदारी है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में सावधानीपूर्वक बताया कि पूर्वी यूक्रेन में हथियारबंद रूसी समर्थित विद्रोही इस घटना के असली जिम्मेदार हैं।
अमेरिका ने माना, MH17 हादसे में नहीं था रूसी सरकार का हाथ, विद्रोहियों से भी हुई गलती
इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि जिस मिसाइल से हमला किया गया था, वह रूस से आया था या नहीं। गौरतलब है कि मलेशियाई एयरलाइंस विमान 298 यात्रियों को लेकर एम्स्टर्डम से कुआलालंपुर जा रहा था। 

No comments:

Post a Comment