सुन्नी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक
एंड अल-शाम) ने इराक की महिलाओं के खिलाफ एक फतवा जारी किया है। फतवे में
कहा गया है कि 11 साल से 46 साल तक की उम्र की सभी महिलाओं को खतना कराना
होगा। आतंकवादी संगठन के इस आदेश से इराक की 40 लाख से ज्यादा महिलाएं
प्रभावित हो सकती हैं। गौरतलब है कि आईएसआईएस इराक के कई इलाकों पर कब्जा
जमा चुका है
संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि यह फतवा इराकी शहर और नाइनवेह
प्रांत की राजधानी मोसुल के लिए जारी किया गया है। अधिकारी ने कहा, 'इराक
में खतने का चलन ना के बराबर है। सिर्फ कुछ हिस्सों में ही ऐसा किया जाता
है। हमें पता चला है कि आईएसआईएस ने इस बारे में फतवा जारी किया है।
आगे देखें: इराक के ताजा हालत को तस्वीरों में.
आगे देखें: इराक के ताजा हालत को तस्वीरों में.
No comments:
Post a Comment