Translate

Friday, July 25, 2014

PHOTOS: अब स्कूल पर रॉकेट दाग कर इजरायल ने ली 16 जानें, 18 दिन के संघर्ष में 800 मौतें

गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल पर इजरायली सेना के हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 18 दिनों से जारी भीषण संघर्ष में अब तक 796 फलस्तीनीयों की मौत हो चुकी है। 
यूनाइटेड नेशन सेक्रेट्री जनरल बान की मून ने उत्तरी गाजा पट्टी के बेत हेनोन में स्थित स्कूल पर हुए रॉकेट हमले पर दुख जताया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस हमले में कई लोगों की मौत हुई है, PHOTOS: अब स्कूल पर रॉकेट दाग कर इजरायल ने ली 16 जानें, 18 दिन के संघर्ष में 800 मौतें
इस घटना पर इजरायल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल पीटर लर्नर ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "गाजा पट्टी में हमास आतंकियों पर इजरायल सेना लगातार रॉकेट हमले कर रही है। इस दौरान यह स्कूल रॉकेट का निशाना बन गया होगा, लेकिन हमें अभी भी इस पर विश्वास नहीं है। हम जांच कर रहे हैं।" आगे देखें हमले के बाद की तस्‍वीरें...

No comments:

Post a Comment