Translate

Wednesday, February 12, 2014

RESTAURANT SERVED ROASTED HUMAN HEAD, INTERNATIONAL NEWS UPDATES IN HINDI.


नाइजीरिया के एक रेस्टोरेंट में इंसान का भुना हुआ सिर सर्व किया जा रहा था। यह बात जब प्रशासन को पता चली तो इसे बंद करवा दिया गया। अनामब्रा प्रांत के इस रेस्टोरेंट से पुलिस ने इंसान के दो फ्रैश सिर बरामद किए हैं। इस सनसनीखेज मामले में रेस्टोरेंट के मालिक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article/INT-nigeria-restaurant-served-roasted-human-heads-4519801-NOR.html
 
 
इंसानी सिर का खून निकालकर उन्हें सेलोफोन शीट में ढंका गया था। पुलिस ने एके-47 रायफल्स, अन्य हथियार, दर्जनों कारतूस और कुछ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
 
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि वह हर बार बाजार आता था तो इस होटल में कुछ न कुछ अजीब दिखता था। गंदी नीयत के गंदे लोग हमेशा यहां बैठे रहते थे। इस बात में कोई आश्चर्य नहीं है कि पुलिस ने कार्रवाई में ऐसी हिला देने वाली चीजें बरामद की हैं।

अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

No comments:

Post a Comment