वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
शाही दावतें देने के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन उन्होंने 2009 के बाद से अब
तक पांच सबसे महंगे डिनर दिए हैं। इन पर 15.5 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं।
इनमें से भी सबसे महंगा डिनर उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
को दिया। विदेश विभाग के प्रोटोकॉल ऑफिस से मिले रिकॉर्ड के अनुसार,
राष्ट्रपति ऐसे किसी एक डिनर पर करदाताओं के पांच लाख डॉलर तक खर्च कर सकते
हैं।
फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन के तहत मिली जानकारी के अनुसार ओबामा ने मनमोहन
सिंह को 24 नवंबर 2009 को डिनर दिया था। उस पर 572,187.36 डॉलर (करीब 3
करोड़ 55 लाख 33 हजार रुपए) खर्च किए गए थे।
ओबामा ने दूसरा सबसे महंगा डिनर मैक्सिको के राष्ट्रपति फेलिप
कॉल्डेरॉन को 19 मई 2010 को दिया था। इस पर 563,479. 92 डॉलर खर्च किए गए
थे। चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 19 जनवरी 2011
को दिए डिनर पर ओबामा ने 412,329.73 डॉलर खर्च किए थे।

No comments:
Post a Comment