Translate

Wednesday, September 18, 2013

पति-पत्नी का क्रूर कारनामा, कुत्तों संग कुकर्म करके इंटरनेट पर डालते थे वीडियो

पति-पत्नी का क्रूर कारनामा, कुत्तों संग कुकर्म करके इंटरनेट पर डालते थे वीडियोनॉर्थ कैरोलिना के रेफोर्ड में फोर्ट ब्रैग में कार्यरत अमेरिकी सैनिक और उसकी पत्नी पर कुत्तों के साथ सेक्स करने और पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने का आरोप लगा है। 23 वर्षीय रुबेन और एम्बर फॉक्स को इस गंभीर अपराध के आरोप में बीते सोमवार गिरफ्तार किया गया।

फॉक्स दम्पति पर पशुओं के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए गए हैं। इस घिनौने अपराध को उन्होंने कई बार अंजाम दिया।

रेफोर्ड पुलिस अधिकारियों ने इस दम्पति के घर से दो मिश्रित नस्ल के कुत्ते और तीन बिल्लियां बरामद की हैं। फोर्ट ब्रैग प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि रुबेन को 82वीं एयरबोर्न डिवीजन में नियुक्त किया गया था।

वर्जीनिया के फेअरफैक्स काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट की साइबरक्राइम यूनिट के अधिकारियों ने दो हफ्ते पहले इस मामले की जांच शुरू की थी। इंटरनेट पर कुत्तों के साथ सेक्स के वीडियो की शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस को इस दम्पति के कुकृत्यों का मालूम चला।

पुलिस के मुताबिक , कुत्तों के साथ अप्राकृतिक सेक्स के ये वीडियो फॉक्स दम्पति के ईस्ट प्रॉस्पेक्ट अवेन्यू के 900 ब्लॉक स्थित घर में शूट किए गए थे। बीते शुक्रवार फॉक्स दम्पति के घर पर छापा मारा गया और उनके पालतू पशुओं सहित कुछ वीडियो कैमरे और कम्प्यूटर हार्ड डिस्क जब्त की गई।

एम्बर के फेसबुक पेज के मुताबिक, वह ट्राइडेंट टेक्निकल कॉलेज से पास आउट है फिलहाल अमेरिकी सेना में मेडिकल लेबोरेट्री टेक्निशन के पद पर काम कर रही है। रुबेन और एम्बर की शादी मई, 2011 में हुई थी। इनके पास बेलफायर और पर्ल नाम के दो कुत्ते और तीन बिल्लियां हैं।

No comments:

Post a Comment