भारतीय मूल की अमेरिकी सुंदरी नीना दावूलुरी ने मिस अमेरिका का खिताब
जीता है। वह यह खिताब जीतने वाली भारतीय मूल की पहली सुंदरी हैं। हालांकि
उनको विजेता घोषित किए जाने के बाद अमेरिका में उन पर जमकर नस्लीय टिप्पणी
की जा रही है।
ट्विटर पर लोगों ने लिखा, 'देखिए कैसे एक गैर अमेरिकी ही मिस अमेरिका
बन गई।' लोगों ने उनके रंग को लेकर घटिया टिप्पणी की। कई लोगों ने उन्हें
मोटी तो कई न उन्हें विदेशी तक कह डाला। कई लोगों ने यह भी कहा कि
राष्ट्रपति ओबामा को खुश करने के लिए उन्हें मिस अमेरिका बनाया गया है।
नीना का जन्म सिराकुसे में हुआ था, लेकिन चार वर्ष की उम्र में वह
ओकलाहोमा और फिर दस वर्ष की उम्र में मिशीगन रहने चली गईं। उन्होंने मिशीगन
विश्वविद्यालय से विज्ञान की पढ़ाई की और अब वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।
No comments:
Post a Comment