पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हटाने के लिए हो रहा प्रदर्शन
सोमवार को एक बार फिर हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारी देश के सरकारी चैनल
पीटीवी के दफ्तर में घुस गए और जबर्दस्त तोड़फोड़ की। इस कारण पीटीवी का
टेलीकास्ट कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। सेना के मोर्चा संभालने के बाद
चैनल का प्रसारण फिर से शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इमरान खान ने इससे
इनकार किया है
पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन चैनल की इमारत में तोड़फोड़ के बाद इमरान व
कादरी ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है। प्रदर्शनकारियों को
संबोधित करते हुए कादरी ने कहा कि उन्हें सेना के आदेश मानने चाहिए। वहीं,
इमरान ने कहा कि किसी भी सरकारी इमारत को नुकसान न पहुंचाया जाए। हालांकि,
इमरान ने इससे इनकार किया कि चैनल की इमारत में घुसे लोग उनकी पार्टी के
कार्यकर्ता थे
आगे की स्लाइड्स में देखें, इस्लामाबाद में प्रदर्शन की ताजा तस्वीरें..
आगे की स्लाइड्स में देखें, इस्लामाबाद में प्रदर्शन की ताजा तस्वीरें..
No comments:
Post a Comment