टोक्यो/सिओल। अमेरिका के बाद जापान और दक्षिण कोरिया के
विमानों ने भी पूर्वी चीन सागर के विवादित इलाके के वायु क्षेत्र से उड़ान
भरी है। चीन ने हाल में इसे वायु सीमा सुरक्षा क्षेत्र घोषित किया है। उसने
यहां से उड़ान भरने से पहले चीनी अधिकारियों को सूचना देने को कहा था।
लेकिन अमेरिका के बी-52 बमवर्षक विमानों ने इस चेतावनी का नजरंदाज करते हुए
मंगलवार को यहां से उड़ान भरी थी।
जापान ने गुरुवार को दावा किया है कि उसके सैन्य विमानों ने चीन को
सूचना दिए बिना उड़ान भरी है। उसे चीन से किसी तरह के प्रतिरोध का सामना
नहीं करना पड़ा। जापान के मुताबिक उसके विमान सामान्य निगरानी कर रहे थे।
जैसा वे पहले भी पूर्वी चीन सागर में ऐसा करते रहे हैं। चीन से डरकर हम इसे
बदलने वाले नहीं हैं।
दक्षिण कोरिया की सेना ने भी कहा है कि उसके एक विमान ने चीन को सूचना
दिए बिना इस क्षेत्र से उड़ान भरी है। यह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र की
नियमित निगरानी पर था। इस क्षेत्र को लेकर चीन से उसका विवाद भी है। सेना
के प्रवक्ता ने कहा कि उसके सैनिक विमान चीन को बताए बिना उड़ानें जारी
रखेंगे।

No comments:
Post a Comment