Translate

Saturday, November 30, 2013

समुद्र में तैरता दुनिया का पहला शहर! 1 मील लंबा, 25 मंजिलें और 50, 000 घर.

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-latest-news-for-incredible-mile-long-floating-city-freedom-ship-4448947-PHO.html

लंदन. अमेरिका की कंपनी एक ऐसा पानी का जहाज बना रही है, जो कि दुनिया के आठवें अजूबे से कम नहीं होगा। हाल में इस अद्भुत जहाज की 'कम्‍प्‍यूटर जेनरेटेड' तस्‍वीरें जारी की गईं हैं। इन्‍हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ्लोरिडा की कंपनी फ्रीडम शिप इंटरनेशनल का यह सपना जब साकार होगा तो लोगों की आंखें खुली रह जाएंगी। इस जहाज का नाम FREEDOM SHIP रखा गया है। यह जहाज 1 मील लंबा और 25 माले का होगा। इसमें स्‍कूल, पार्क, अस्‍पताल, रन-वे, मॉल, कसीनो के साथ हर वह सुविधा होगी, जो कि न्‍यूयॉर्क, लंदन, सिडनी, टोक्‍यो और बीजिंग जैसे वर्ल्‍ड क्‍लास शहरों में मिलती है। 
 
फ्रीडम शिप इंटरनेशनल के डायरेक्‍टर रोजर एम गूच का दावा है कि FREEDOM SHIP अब तक का सबसे बड़ा पानी का जहाज और समुद्र में तैरता पहला शहर होगा। हालांकि, यह सपना बेहद महंगा होगा, लेकिन हम इसके लिए पैसा जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। रोजर ने बताया कि FREEDOM SHIP को बनाने में 6 अरब डॉलर से ज्‍यादा का खर्चा आएगा। रोजर ने कहा- यह बेहद महंगा प्रोजेक्‍ट है और पिछले कुछ वर्षों से जिस प्रकार से ग्‍लोबल इकॉनमी चल रही है, उससे इस सपने को सच करने में कठिनाई तो आ रही है। हालांकि, पिछले छह महीने में हमें इस प्रोजेक्‍ट में रुचि लेने वाले लोग मिले और उम्‍मीद है कि 1 अरब डॉलर जुटाने के बाद हम इस पर काम शुरू कर देंगे।

कौन बनेगी मिस अर्थ इंटरनेशनल?

http://gallery.bhaskar.com/album/GAL-album-18491-miss-earth-international--pageant.html

मिस अर्थ इंटरनेशनल 2013 का आयोजन फिलीपींस की राजधानी मनीला में हो रहा है.
इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से आईं 90 से अधिक सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं. मिस अर्थ इंटरनेशनल 2013 के ज़रिए इको-टूरिज़्म को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. तस्वीर में मिस फ्रांस को बाकी प्रतिभागियों के साथ अलग अंदाज़ में देखा जा सकता है.मिस अर्थ इंटरनेशनल कौन बनेगी, इसका फैसला सात दिसंबर को होगा.

जापानी विमानों ने भी भरी चीन के विवादित क्षेत्र में उड़ान, कहा- 'चीन से डरने वाले नहीं'

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-japan-south-korean-military-planes-defy-chinas-new-defence-zone-4448767-NOR.html
 
टोक्यो/सिओल अमेरिका के बाद जापान और दक्षिण कोरिया के विमानों ने भी पूर्वी चीन सागर के विवादित इलाके के वायु क्षेत्र से उड़ान भरी है। चीन ने हाल में इसे वायु सीमा सुरक्षा क्षेत्र घोषित किया है। उसने यहां से उड़ान भरने से पहले चीनी अधिकारियों को सूचना देने को कहा था। लेकिन अमेरिका के बी-52 बमवर्षक विमानों ने इस चेतावनी का नजरंदाज करते हुए मंगलवार को यहां से उड़ान भरी थी।
जापान ने गुरुवार को दावा किया है कि उसके सैन्य विमानों ने चीन को सूचना दिए बिना उड़ान भरी है। उसे चीन से किसी तरह के प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। जापान के मुताबिक उसके विमान सामान्य निगरानी कर रहे थे। जैसा वे पहले भी पूर्वी चीन सागर में ऐसा करते रहे हैं। चीन से डरकर हम इसे बदलने वाले नहीं हैं।
दक्षिण कोरिया की सेना ने भी कहा है कि उसके एक विमान ने चीन को सूचना दिए बिना इस क्षेत्र से उड़ान भरी है। यह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र की नियमित निगरानी पर था। इस क्षेत्र को लेकर चीन से उसका विवाद भी है। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि उसके सैनिक विमान चीन को बताए बिना उड़ानें जारी रखेंगे।

Monday, November 25, 2013

मलाला को दिया जाएगा मैक्सिको का समानता पुरस्कार.

मलाला को दिया जाएगा मैक्सिको का समानता पुरस्कार
मैक्सिको सिटी पाकिस्तान में महिला शिक्षा की वकालत के कारण तालिबानी हमले की शिकार मलाला यूसुफजई को 'इक्वेलिटी एंड नान डिस्क्रिमीनेशन' का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा।

मैक्सिको में भेदभाव निरोधक राष्ट्रीय परिषद की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि मलाला को यह पुरस्कार मानवाधिकारों की रक्षा के लिए उसके प्रयासों विशेषतया जाति, उम्र, लिंग में भेदभाव किए बिना शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष को देखते हुए दिया जा रहा है।

सोलह वर्षीया इस बहादुर लड़की को समानता तथा गैर भेदभाव का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2014 के शुरुआत में दिया जाएगा। पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर जोर देने के कारण 2012 में तालिबान ने मलाला पर जानलेवा हमला किया था। हमले के बाद से मलाला ब्रिटेन में रह रही है फिलहाल वह बाल अधिकारों के लिए वैश्विक राजदूत हैं।
पिछले सप्ताह उसे यूरोपीय संघ का प्रतिष्ठापूर्ण सखारोव ह्यूमन राइट पुरस्कार दिया गया था।

Saturday, November 23, 2013

लातविया में सुपरमार्केट की छत गिरने से 21 की मौत, बचाव कार्य जारी.

रीगा। लातविया की राजधानी रीगा में एक सुपरमार्केट की छत गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लातविया बचाव सेवा दल के लोग मदद कर रहे हैं। लातविया बचाव सेवा दल ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर बताया कि इस दुर्घटना में अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि मलबे मे दबे लोगों को निकालने का कार्य अब भी जारी है।

गृहमंत्री रिचर्ड कोजलोविस्किस ने बताया कि सुपरमार्केट की छत गिरने के कारणों को अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि छत गिरने से यह तो साफ है कि इमारत के निर्माण में जरूरी चीजों की अनदेखी की गई।
www.bhaskar.com/article-ht/INT-latvia-supermarket-collapse-32-killed-4442359-NOR.html
 
प्रधानमंत्री वालदिस डोमब्रोविस्किस ने लातवियन टीवी चैनल पर बचाव कार्य अभी लंबा चलने की आशंका जताई। स्टोर के प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना मे उनके पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं और तीन अभी तक लापता हैं। दूसरी ओर लातविया बचाव सेवा दल की प्रवक्ता इंगा वेतरे ने बताया कि बचावकार्य में लगे लातविया बचाव सेवा के तीन कर्मचारी भी मारे गए हैं।

उन्होने बताया कि एक मंजिला मौक्सिमा स्टोर की छत कल शाम छह बजे गिर गई थी। काम से लौटने के बाद बहुत से लोग खरीदारी के लिए स्टोर पहुंचे हुए थे। इस बीच अचानक स्टोर की छत गिर गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।